फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैरहाजिर पांच डॉक्टर शासन से बर्खास्त

Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे जिले के पांच डॉक्टरों को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। इनमें से कोई डॉक्टर आठ तो कोई दस साल से भी अधिक समय से अनुपस्थित चल रहा था।
विज्ञापन

इनको दर्जनों नोटिस भेजे गए, पर कोई जवाब नहीं मिला। शासन स्तर से जब इनकी अनुपस्थिति का ब्योरा तलब किया गया तो इनको बर्खास्त कर दिया गया।

बर्खास्तगी में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप कुमार का नाम तो यहां पांच साल से जमे डॉक्टरों तक को नहीं पता। इनको अनुपस्थित रहते लगभग आठ साल हो चुके हैं। उनकी पत्रावलियों पर धूल चढ़ी है। कई सीएमएस, सीएमओ आए और गए पर डॉ. प्रदीप नहीं लौटे, न ही इस्तीफा दिया।
इसी प्रकार बिधूना की गूरा पीएचसी में नियुक्त डॉ. आलोक को नहीं आए सात साल से भी अधिक का समय हो गया है। इनको कई बार नोटिस भेजे गए, पर कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, सीएचसी अजीतमल से डॉ. शालिनी व डॉ. प्रभा को अनुपस्थित रहते हुए छह साल से अधिक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सहार की पीएचसी घसारा में डॉ. अजय राजपूत की नियुक्ति दस साल पहले हुई थी। इसके बाद वह कुछ ही समय बाद यहां से चले गए। इसके बाद इनको लगभग दो दर्जन नोटिस भेजे गए, पर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं भेजा गया। इन अस्पतालों में तैनात पुराने डॉक्टर भी इन नामों को नहीं जानते। ऐसे में शासन स्तर से ब्योरा तलब किया गया तो इनको बर्खास्त कर दिया गया।

शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। अभी पत्र नहीं मिला है। पांचों डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनको बार-बार नोटिस भेजे गए, पर जवाब नहीं मिला। शासन से इनकी अनुपस्थिति का ब्योरा मांगा गया था, इसे मुहैया करा दिया गया था।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र कुूमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें