फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जन्मजात कटे-फटे होंठ वाले पांच बच्चों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जन्मजात कटे-फटे होंठ की समस्या से ग्रसित बच्चों का चयन करने के लिए रविवार को नरायनपुर स्थित आर्य निदान केंद्र पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान द स्माइल ट्रेन के सहयोग से आयोजित शिविर में पांच बच्चों का चयन किया गया। इस संबंध में निदान केंद्र के चिकित्सक डॉ. सर्वेश आर्य ने बताया कि उनके केंद्र पर द स्माइल ट्रेन की ओर से हर साल जन्मजात कटे-फटे होंठों वाले बच्चों का चयन शिविर आयोजित किया जाता है। इस बाद पांच बच्चों का चयन किया गया है। इनका कानपुर के लीलामणि अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. समीर सक्सेना की ओर से निशुल्क इलाज किया जाएगा। जिससे इनके कटे-फटे होंठ ठीक किए जा सकेंगे। बताया कि बच्चों के साथ एक-एक तीमारदार के आने-जाने व खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें