अजीतमल। तहसील परिसर में 23 दिसंबर को शाम अधिवक्ताओं के दो पक्षों में हुए विवाद की तहरीरों पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिरोजनगर निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार सागर द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 23 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे तहसीलदार न्यायालय से लौटते समय अधिवक्ता संदीप, सर्वेश, अजय, नरेश, अभय, पंकज व उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए प्रैक्टिस से रोकने की धमकी दी और लात-घूंसे से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया।
दूसरी ओर से अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने तहरीर दी है। बताया कि तहसील परिसर में ही अनुज कुमार सागर अपने तीन अज्ञात साथियों द्वारा मारपीट कर उसकी गले की चेन लूटकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।