फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से चार घर राख

Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दीवाली पर आतिशबाजी
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मालेपुर में सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे पटाखे की चिंगारी से एक घर के छप्पर में आग लग गई। ग्रामीण आग पर काबू पाते उससे पहले ही आग ने तीन और घरों को चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित होने वालों में एक ही परिवार के तीन घर शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्राम मालेपुर में सोमवार की शाम घर के बाहर गांव के कुछ लड़के आतिशबाजी चला रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी उड़कर सुधीर पुत्र बाबूराम के घर के बाहर पड़े छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते छप्पर ने आग पकड़ ली इससे लपटें उठनी लगी। अचानक आग लगते देख गांव के लोग बाल्टियों में पानी भरकर दौड़ पड़े लेकिन इससे पहले कि ग्रामीण आग पर काबू पा लेते आग ने विकराल रूप लेकर आसपास के तीन और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग में रमेश चंद्र पुत्र बाबूराम, बाबूराम पुत्र गेंदालाल व अमर सिंह पुत्र भूरेलाल की गृहस्थियां पूरी तरह से खाक हो गई।

वहीं आग लगते ही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने गांव की गली छोटी होने के कारण काफी दूर गाड़ी खड़ी करके पाइप बिछाकर घटना स्थल पर पानी पहुंचाकर आग को बुझाने का काम किया। इस मामले में फायर कर्मियों ने बताया कि आग से सुधीर कुमार का 80 हजार, रमेश चंद्र का 70 हजार, बाबू राम का 60 हजार व अमर सिंह का 50 हजार रूपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें