फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी से लगी आग, सामान राख

Sat, 21 Jan 2017 10:31 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
आग से जला घर का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहियापुर में अंगीठी की चिंगारी से एक विकलांग के घर में आग लग गई। इससे दैनिक उपयोग का सामान और पांच हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव लुहियापुर निवासी विकलांग सीताराम अपनी विकलांग पत्नी किरन के साथ शहर के मोहल्ला तिलक नगर सत्तेश्वर स्थित एक मकान में किराये पर रहते हैं। विकलांगा अधिक होने के कारण सीताराम कोई काम नहीं करता। जबकि पत्नी किरन घरों में काम करके परिवार चलाती है। शनिवार को किरन ने अंगीठी पर चाय बनाई। इसके बाद धूप में बैठककर पति-पत्नी चाय पीने लगे। इसी बीच भट्टी की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। कमरे में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।

कमरे से धुंआ निकलते देख जब पड़ोसी मकान में पहुंचे तो धूप में बैठे दंपति को जानकारी दी। मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस की दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया। पीड़ित दंपति ने बताया कि आग से पांच हजार रुपये की नगदी के साथ दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्लेवासियों ने पीड़ित दंपति को आर्थिक मदद दिलाये जाने की तहसील प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


आधे घंटे तक यूपी 100 पर नही हुई बात
तिलक नगर मोहल्ले में लगी आग की सूचना पुलिस को देने के लिए तिलक नगर मोहल्ले के लोगों ने यूपी पुलिस के 100 नंबर पर आधे घंटे तक काल करने का प्रयास किया। लेकिन काल नहीं लग सकी। जब आग शांत हो गयी। उसके आधे घंटे बाद जब काल की गयी तो दोपहर 12 बजे के करीब आग की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें