फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग

Wed, 02 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के एक मोहल्ला स्थित मिठाई की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलता देख गश्त कर रही पीआरवी पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन

तिवारियान निवासी लल्ला शुक्ला की टाॅकीज रोड पर मिठाई की दुकान है। सोमवार रात एक बजे पीआरवी सिपाही पंजाब नेशनल बैंक के पास गश्त कर रहे थे। तभी प्लास्टिक जलने की दुर्गंध से वह टाॅकीज रोड की ओर पहुंचे। जहां मिठाई दुकान से धुआं निकल रहा था और उसमें रखी बोतलें फटने की आवाज आ रही थी।
सिपाहियों ने पहले मेन लाइन केबल को काटा और दुकान मालिक और प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई। हालांकि बड़ा नुकसान होने से बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें