फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किराने की गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

Thu, 04 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात किराने के एक थोक व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर गोदाम के गेट का ताला तोड़ा और पानी की बौछार से आग बुझाई, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जतैनपुर निवासी जयचंद राजपूत किराने के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने कानपुर रोड पर किराये पर दुकान व उसके पीछे गोदाम ले रखा है। बुधवार देर शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने आग की लपटे देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीएफओ तेजवीर सिंह कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने आग बुझाने के लिए सबसे पहले गोदाम का ताला तोड़ा। छत पर चढ़कर ऊपर रखी टिन को काट दिया। इसके बाद आग पर पानी की बौछार की।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थोक व्यापारी जयचंद्र का कहना है कि गोदाम में काफी सामान रखा था जो जल गया है। उधर, सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि देर रात आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें