फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानो बरस रही हो आसमान से आग

Tue, 26 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सुबह से ही तपिश और लू चलने से सड़काें पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा रहा। सोमवार को सूरज की तेज किरणों व गर्म हवाओं के चलने से आम जनजीवन ठहर सा गया।  दोपहर में हालात तो और खराब हो गए जब सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखने लगा।
विज्ञापन


सोमवार को पारा 45.9 के पार पहुंच गया। जिसके चलते लोग बेहाल रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छायादार स्थान पर रुककर राहत की सांस ली।

सुबह से ही आग उगलती गर्मी से लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर बाद तो ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे थे।

सोमवार का दिन सबसे गर्म दिन साबित हुआ। जरूरी काम से निकले लोग  धूप व तपिश से बचने के लिए छतरी और अंगौछा बांधकर निकले। लगातार  पारा बढ़ने से जनमानस की दिनचर्या सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

 
भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है।  पंखा और कूलर भी बेअसर हो रहे हैं। कूलर और पंखे की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है। किसी तरह दोपहर काटकर लोग रात होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन



                                  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें