फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आढ़त के कार्यालय में लगी आग, दो घंटे बाद बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। कस्बे के छिबरामऊ रोड पर स्थित एरवा कुईली निवासी महेंद्र कुमार उर्फ लालू गुप्ता की महाकाल इंटरप्राइजेज के नाम से आढ़त है। इसमें गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब किसी कारण से अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा फर्नीचर और सीसीटीवी कैमरे व फाॅल सीलिंग जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे दुकान से धुआं उठता देख गैलरी में सो रहे महेंद्र कुमार ने रमाकांत उर्फ लालू गुप्ता को सूचना दी। सूचना पाकर अपने पुत्रों ऋतिक और शिवजी के साथ पहुंचे लालू गुप्ता ने पड़ोसियों के करीब चार सबमर्सिबल पंप की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से आग गोदाम में रखा गेहूं और सरसों के बोरों तक नहीं पहुंच पाई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

फोटो23एयूआरपी 38- धू-धूं कर जलते बिजली उपकेंद्र के पास रखे फसल के अवशेष। जागरूक नागरिक
फसल अवशेष में लगी आग
एरवाकटरा। विद्युत उपकेंद्र के पूर्व की ओर स्थित सुल्तानपुर गांव निवासी ग्रीश यादव के खेत में कंबाइन से गेहूं कटने के बाद बचे हुए अवशेष में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विद्युत उपकेंद्र के आस पास उगे खरपतवार को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

आग लगते देख विद्युत उपकेंद्र में तैनात एसएचओ रामकिशोर ने तत्काल फायर बिग्रेड व अपने उच्चाधिकारियों को आग लगने की सूचना दी। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में देरी होते देख मौके पर पहुंचे साथी लाइनमैन कैलाश कुमार, शिवनाथ, सर्वेश कुमार, लाल सिंह, आजाद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पावर हाउस तथा पास पड़ोस में लगे हुए सबमर्सिबल से पावर हाउस के चारों ओरपानी भर दिया और पावर हाउस की सप्लाई बंद काट दी। विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की तत्परता से उपकेंद्र तक आग पहुंचने से बच गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।
थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों और विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें