फोटो-10- ऑफिस में लगी आग पर काबू पाता दमकल कर्मी। स्रोत विभाग
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित कैपरी गोल्ड लोन की शाखा में शनिवार सुबह सात बजे आग लग गई। इस दौरान पास ही में जिम करने आए युवाओं के शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, इससे बड़ा हादसा बच गया।
सुभाष चौक के पास स्थित ऑफिस के भीतर आग भड़क गई। पास में जिम कर रहे युवाओं ने धुआं देख बाहर निकल आए। इसी दौरान बिल्डिंग में लगे फायर अलार्म बजने लगे। अलार्म की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और दमकल विभाग तत्काल हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि आग बैंक के लॉकर एरिया तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही शाखा के कर्मचारी और बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।