फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। गांव महू में शुक्रवार की सुबह किसान की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर किसान का झोपड़ी में रखा सामान और गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन

गांव महू निवासी अवधेश सक्सेना की गांव के बाहर झोपड़ी है। इसी में उसका गृहस्थी का सामान रहता और रुक कर खेतों की रखवाली करता है। शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें