फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में हुआ जबरजस्त धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भगौतीपुर सरैया में रविवार सुबह मंदिर के पीछे कूड़े के ढेर में जबर्दस्त विस्फोट हुआ। इससे वहां साफसफाई कर रहा एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। तेज आवाज से मंदिर के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड व फायर ब्रिगेड की टीमों के अलावा कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम भगौतीपुर सरैया निवासी किसान रणवीर सिंह (62) पुत्र रामनरायण ने रविवार सुबह लगभग नौ बजे गांव में खेत पर बने मंदिर की साफ -सफाई करने के बाद वहां से निकले कूड़े को पास लगे कूड़े के ढेर में डाल दिया। इसके बाद ढेर में आग लगा दी। आग लगने के कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और रणवीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग घटना स्थल की तरफ भागे। वृद्ध को घायलावस्था में पड़ा पाया तो लोगों व परिजनों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर विस्फोट होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया। पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने जांच-पड़ताल की। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मंदिर से थोड़ी ही दूर पर कूड़ा पड़ा हुआ था। उस में आग लगते ही किसी चीज के फटते ही वृद्ध घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हो सकता हो कि किसी शरारती तत्व ने कूड़े के ढेर में बम छिपा दिया है। आग की चपेट में आते ही वह फट गया हो। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, फायर कर्मियों की टीम ने भी जांच पड़ताल की। सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान आसपास के घरों की चेकिंग भी की गई। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि विस्फोट बहुत जबर्दस्त था। बारूद का था या किसी और का, इसकी पूरी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें