फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेस्टोरेंट व सिनेमा में जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे के गांव भगौतीपुर-भाऊपुर स्थित ट्रिपल आर रेस्टोरेंट एवं सिनेमा परिसर में पांच अक्तूबर की रात आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया और संचालक की सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटावा स्थित थाना कस्बा भरथना के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मनीष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका हाईवे पर ट्रिपल आर के नाम से रेस्टोरेंट व सिनेमा हाल है। पांच अक्तूबर की रात साढ़े 10 बजे शहर के पक्का तालाब निवासी बाबी चौधरी, राघव मिश्रा, वैभव चौबे और टनटन गुप्ता अपने छह अज्ञात साथियों के साथ परिसर में घुसे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए सिनेमा न चलने देने की धमकी दी।
विरोध करने पर दबंगों ने हाथापाई शुरू कर दी और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे मनीष गुप्ता का सिर फट गया। कर्मचारियों के दौड़ने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें