फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेवर व नकदी चोरी के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। थानाक्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित एक मकान में चोरी के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता नीरज ने तहरीर में बताया कि वह किसी कार्य से अपने मायके गई हुई थीं। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले निलेश पाल भी अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान 31 मई की रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि चोर घर से एक लाख रुपये नकद, एक जोड़ी कान के झाले, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां, एक चांदी की चूड़ी, करीब दो किलोग्राम घी चोरी कर ले गए। वहीं मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले निलेश पाल का गैस सिलिंडर और कुछ घरेलू बर्तन भी चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने अपने पति को फोन पर सूचना दी, जो लखनऊ में वन विभाग में कार्यरत हैं। घर लौटने के बाद उन्होंने तहरीर दी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें