फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र के गांव धरमपुर की रहने वाली मुस्कान 25 को बुधवार की सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तुरंत निजी साधन से पहले कुठौंद के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां आराम न मिलने पर उन्हें औरैया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि मुस्कान की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और वह आठ महीने की गर्भवती थी। घर में पहली संतान के आने की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें