फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवाहिता को फंदे पर लटकाने की कोशिश में पति समेत आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कुदरकोट निवासी पारुल की शादी 18 नवंबर 2013 को उरई के सर्वेश कुमार से हुई थी। पारुल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
10 फरवरी 2026 को पति सर्वेश कुमार, सास रामदुलारी, ससुर रामजी लाल, जेठानी पूजा, जेठ बृजेश कुमार, ननद चुन्ना व सीमा और ननदोई दीपक कुमार ने दहेज की मांग को लेकर पारुल को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। बच्चों के रोने-चिल्लाने पर उसकी जान बच सकी। इसके बाद पीड़िता अपने मायके कुदरकोट पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 12 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोग मायके आ धमके। उन्होंने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर मारपीट की और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें