फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल कंपनी के मैनेजर पर एफआईआर

Sat, 19 Dec 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद ओरियंटल कंपनी के मैनेजर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद हाइवे निर्माण कार्यदायी संस्था की नींद टूटी है। कार्यदायी संस्था ने आनन-फानन हाइवे पर बन रहे सर्विस रोड का काम शुरू कराया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन मौताें के बाद मृतकों के परिजनाें ने इनोबा कार के चालक के साथ हाईवे निर्माण कार्यदायी संस्था ओरियंटल कंपनी के मैनेजर मुन्ना सिंह के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार सुबह से ही कंपनी ने कस्बे को जोड़ने वाले अवैध रास्तों को बंद कराकर सर्विस रोड पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इस संबंध में ओरियंटल कंपनी के मैनेजर मुन्ना सिंह ने बताया कि किसानों की अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा न मिलने के कारण सर्विस रोड बनाने में समस्या आ रही है।

रोड निर्माण के चलते रूट डायवर्ट
हाइवे के सर्विस रोड निर्माण के चलते इटावा से आने वाले वाहन अब कस्बे में पुराने अमावता रोड से प्रवेश करेंगे। वही इटावा और सिकरोड़ी जाने वाले वाहन प्रतापपुर ओवर ब्रिज के नीचे से होकर जाएंगे। जानकारी सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें