फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब के विवाद में चालक को पीटने की प्राथमिकी

Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बरात में शराब खरीदने के लिए गाड़ी न रोकने से नाराज बरातियों ने गेस्ट हाउस में चालक के भाई को पीट दिया। पीड़ित दूसरी कार से अन्य बरातियों को लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा था।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित विपुल राजपूत ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वारदात चार दिन पहले गांव मुरादगंज स्थित गेस्ट हाउस में हुई थी।
कोतवाली के गांव पुरवा हरसाहय ऊंचा निवासी विपुल राजपूत ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की रात वह अपनी दो कारों में गांव चांदपुर ककरैया से मुरादगंज बरात लेकर जा रहा था। वह एक गाड़ी से गेस्ट हाउस पहुंच गया, जबकि दूसरी गाड़ी उसका भाई आकाश बाबू लेकर जा रहा था। आरोप है कि दूसरी गाड़ी में सवार बराती गांव भीखेपुर होकर जाने का दबाव बना रहे थे। ताकि वहां से शराब खरीदी जा सके।
आरोप है कि भाई आकाश ने इसका विरोध किया तो बराती उग्र हो गए। विवाद बढ़ने पर आकाश बरातियों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर घर चला गया। इसी बात की रंजिश मानते हुए आरोपी प्रियांशू ठाकुर, रिषभ, शनि और उनके रिश्तेदार राजेश उर्फ भूरे गेस्ट हाउस पहुंच गए। वहां उन्होंने विपुल राजपूत को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें