फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक की मौत पर सास, ससुर व दो सालों पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी

Tue, 16 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव जमुही में ससुराल आए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार ससुरालीजन ससुर, सास व दो सालों पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कोतवाली पुलिस मौजूद रही। युवक का शव फंदे से लटका मिला था।
बिधूना कोतवाली के गांव पिलखना निवासी कप्तान सिंह (30) अपनी पत्नी अर्चना को लेने 12 दिसंबर को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमुही स्थित ससुराल गया था। 13 दिसंबर को पत्नी को ले जाने को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब 12 बजे ससुर किशोर कठेरिया को घर के जीने के पास दामाद कप्तान का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। रविवार दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन ने ससुरालीजन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी और बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कर दिया।

सोमवार को पिता ने बेटे के ससुर किशोर कठेरिया, साला आनंद व दिव्यांशु, सास बिट्टन देवी पर पीटने के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें