औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लेडीज मार्केट में ड्यूटी के दौरान एक महिला पीआरडी पुलिस कर्मी से बेवजह अभद्रता करने को लेकर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला पीआरडी ने बताया कि गुरूवार को वह लेडीज मार्केट में सुबह लगभग 11 बजे साथी के साथ ड्यूटी कर रही थी। तभी मोहल्ला खिड़की साहब निवासी युवक ऋषि दुबे ने उसके पास आकर अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। आरोप है कि जब विरोध किया तोे आरोपी अपशब्द कहने लगा। (संवाद)