फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में घुसकर हमला करने में पांच लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर गुरुग्राम (हरियाणा) के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी गीता देवी ने बताया कि उनके पुत्र धर्म ने गुरुग्राम निवासी ज्योति से विवाह किया था। दोनों साथ रह रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर 15 फरवरी की शाम करीब सात बजे खिड़की दौला गुरुग्राम निवासी ज्योति का पूर्व पति भीम सिंह, आजाद किशोर फौजी, रवि चौहान तथा दिलीप सहित पांच लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में महेश चंद, विकराल, धर्म सिंह व अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें