फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 05:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। बस की टक्कर से कार सवार महिला की मौत व पति और बेटे के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसा 12 फरवरी को की दोपहर साईं मंदिर के पास हुआ था।

मध्य प्रदेश स्थित जनपद रीवा के गांव सिरमौर निवासी प्रखर प्रताप सिंह (24) अपनी मां प्रीति (50), पिता ओमपाल (54) के साथ कार औरैया स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। 12 फरवरी कार सवार इटावा की ओर जा रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित साईं मंदिर के पास पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल प्रखर और उनके पिता ओमपाल सिंह का अभी भी इलाज जारी है। परिजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बस की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जल्द चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें