ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ के जवान।
- फोटो : amar ujala beuro
रेलवे सुरक्षा बल, फफूंद समेत आसपास के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल सप्ताह अभियान का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को 13 यात्रियों को गंदगी फैलाते जुर्माना वसूला गया। जबकि एक यात्री को बिना टिकट पकड़कर जुर्माना वसूला गया। यात्रियों को रेलवे परिसर में गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक बब्लू कुमार ने बताया कि इस समय पूरे देश में रेल सप्ताह अभियान चल रहा है। 26 से 30 मई तक चलने वाले इस अभियान में यात्रियों को साफ सफाई, जहरखुरानी, महिलाओं एवं विकलांगों के लिए आरक्षित कोचों में यात्रा न करने, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने, ट्रेनों के पायदान पर यात्रा न करने, बिना टिकट यात्रा न करने आदि के लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंनेे बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर13 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। जबकि एक यात्री को बिना टिकट पकड़कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी महेंद्र, आरपीएफ, जीआरपी एवं टीसी स्टाफ मौजूद रहा।