फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घसारा ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्राम पंचायत स्तर पर हुई धांधली के एक मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने घसारा ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। पूरे मामले में विकास कार्यों को लेकर अस्थायी तौर पर नई कमेटी गठित कर दी गई है जोकि आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को देखेगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश के समक्ष चल रहे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत घसारा में अनियमितता के मामले में प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर मौजूद कार्यकाल के दौरान ग्राम प्रधान घसारा सामोद कुमार यादव की ओर से अनियमितता बरतते हुए अपात्रों को शौचालय आवंटित कर दिए गए।
बिना कार्य हुए धनराशि आहरित करने के मामले में ग्राम प्रधान सामोद कुमार यादव सीधे तौर पर जांच में दोषी पाए गए हैं। इनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया गया है। फिलहाल अस्थायी तौर पर तीन सदस्यीय कमेटी जिसमें ग्राम पंचायत के तीन सदस्य अजीत कुमार, सुभद्रा कुमारी व रेशमा को विकास कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
अछल्दा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत घसारा के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को जिला मजिस्ट्रेट ने सीज कर दिया है। वित्तीय अनियमितताओं में उन्हें प्राथमिक जांच में दोषी पाया गया है। ग्राम पंचायत के कार्यों की जिम्मेदारी फिलहाल अस्थायी तौर पर तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें