फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुड़गांव व मेरठ के बीच फाइनल मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। तहसील के पीछे खेल मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग टू क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में गुड़गांव ने इटावा को हराकर व दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने इटावा को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
सोमवार को पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुड़गांव की टीम के बल्लेबाज अंकित प्रताप सिंह ने 17 गेंद में 31 रन, दीपक खत्री ने 28 गेंद पर 39 रन, सुलतान अंसारी ने 26 गेंद में 33 रन व मोहित कनौजिया ने 14 गेंद में 15 रन की पारी खेलकर 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ की टीम के शुरूआत अच्छी नहीं रही। अलीगढ़ की पूरी टीम 16.4 ओवर में 78 रन बनाकर आलआउट हो गई।
विज्ञापन

गुड़गांव की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। गुड़गांव के अजय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमी फाइनल मैच सौर्य क्लब इटावा व मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेरठ ने 159 रन बनाए। सौर्य क्लब इटावा की टीम 16.1 गेंद पर 103 रन बनाकर आलआउट हो गई और मेरठ ने 32 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अपूर्ण यादव व रितेश शर्मा, विजय सागर ने अदा की।
विज्ञापन

कमेंट्री संभाली राज त्रिपाठी, अमन शर्मा ने की। इस मौके पर शेखर यादव, राजीव सेंगर, विजय अग्निहोत्री, भानू सिंह, सुदीप कुशवाह, टिंकू यादव, मोनू भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें