फोटो-49-अंतिम विदाई के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान। स्रोत:ग्रामीण
सहायल। थानाक्षेत्र के इटहा गांव निवासी भारतीय सेना के हवलदार इंद्रपाल पाल (46) का लंबे उपचार के बाद कोलकाता में निधन हो गया। उनकी तैनाती ठाकुरवाड़ी असम में थी। 25 दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें गुवाहाटी के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। सुधार न होने पर कोलकाता ले जाया गया, जहां सोमवार शाम उनका निधन हो गया। वह 2002 में सेना में भर्ती हुए थे और 24 साल तक देश की सेवा की। उनके परिवार में पत्नी सीमा, बेटा आयुष, बेटी आस्था और पिता श्रीराम हैं। पार्थिव शरीर कोलकाता से सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान बिधूना विधायक रेखा वर्मा, रंजना पाल, पुलिस बल व सेना के जवान उपस्थित रहे। (संवाद)