कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव कराहता में रविवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष राम बालक शुक्ला ने बताया कि पहले पक्ष से शौकीन बाबू ने गांव के ही बलवीर, सुमन, शिवानी, बलवीर की बहू पर गाली देने व मारपीट करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष से बलवीर ने शौकीन, मोहब्बत, श्रीकृष्ण व रामशशि पर पत्नी सुमन देवी के साथ मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)