संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नहर पुल पर ओवरटेक करने के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के युवक ने तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों व कांच की बोतल से मारपीट करने एवं जेब से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फकीरे का पुर्वा निवासी शनि गुप्ता पुत्र ब्रजेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि पीड़ित 10 फरवरी की शाम जिम से घर वापस जा रहा था। तभी नहर पुल पर ओवर टेक कर दीपक, सौरभ, संदीप एवं अन्य युवक आए। आरोपियों ने बीच बाजार में पीड़ित, पीड़ित के ताऊ के बेटे एवं ताऊ के साथ लाठी-डंडों एवं कांच की बोतल से मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आईं। आरोप लगाया कि संदीप ने उनकी जेब से 150 रुपये व ताऊ के जेब से 280 रुपए निकाल लिए। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि नहर बाजार के अगर व्यापारी मौके पर न आते तो किसी की जान जा सकती थी।
इस संबंध में थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दो युवकों अंकित एवं संदीप का शांति भंग में चालान किया गया है।