फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी तय होने के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी तय होने के बाद मंगेतर से दुष्कर्म किया। बाद में दहेज की मांग को लेकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कानपुर के कच्ची झोपड़ी कपड़िया बस्ती पनकी निवासी विकास कुमार व उसके पिता, मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि शादी तय होने के बाद विकास उसके घर आने लगा। इस बीच उसे झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें