औरैया। धान सीजन में खाद की किल्लत जूझे अन्नदाता अब एक बार फिर से हलकान हैं। 15 सितंबर से सरसों की बोआई शुरू हो गई है। इसके लिए डीएपी की जरूरत है मगर समितियों पर खरीद मिल नहीं रही है। कई समितियों पर खाद न होने से किसानों को खाली लौटना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि जिन समितियों पर खाद पहुंच रही है। वहां पर भीड़ में किसान पहुंच रहे हैं। कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार के बाद उन्हें खाद मिल पा रही है। किसानों का मानना है कि अभी तक धान व गेहूं के सीजन में खाद की किल्लत होती थी लेकिन इस बार सरसों की बोआई में भी खाद का संकट गहराया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार को जब समितियों पर खाद की उपलब्धता को लेकर पड़ताल की तो यह समस्या सामने आई। हालांकि अफसरों का दावा है कि रैक आने के साथ ही समितियों पर खाद पहुंचने का सिलसिला जारी है।
-
भेजी गई है डिमांड
सीन-01)
फोटो-27एयूआरपी 09- पीसीएफ केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
एरवाकटरा क्षेत्र की एरवाटीकुर सहकारी समिति पर शनिवार को कई किसान खाद के लिए पहुंचे। सहकारी कर्मचारियों ने उनसे खाद न होने की कही। हालांकि आश्वासन ये दिया गया कि जल्द ही खाद आ जाएगी। पीसीएफ केंद्र प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 293 बोरी 102 किसानों को बांटी गई है। डिमांड भेजी गई है। खाद आने के बाद किसानों को वितरित की जाएगी।
एक अक्तूबर के बाद आएगी खाद
सीन-02)
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद
अजीतमल सहकारी समिति के दायरे में 10 गांव आते हैं। यहां समिति पर शनिवार को ताला जड़ा मिला। पूछने पर समिति के सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर के बाद खाद आएगी। तब कहीं जाकर खाद वितरित की जाएगी।
कागजात लेकर किया जाता वितरण
सीन-03)
फोटो-27एयूआरपी 12 - मुढ़ी सहकारी समिति पर खाद बंटने के इंतजार में बैठे किसान। संवाद
फफूंद क्षेत्र के गांव मुढ़ी स्थित सहकारी समिति पर खाद की उपलब्धता की सूचना पर शनिवार को काफी संख्या में किसान पहुंच गए। सचिव की ओर से किसानों के कागजात जमा कराए गए। अपनी बारी के इंतजार में किसानों को काफी देर रुकना पड़ा। समिति के सचिव सुधीर दुबे ने बताया कि 300 बोरी डीएपी मिली है। किसानों से कागजात लेकर इसका वितरण किया जा रहा है।
खाद न होने पर लौटना पड़ा
सीन-04)
फोटो-27एयूआरपी 13- भटौली सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद
बिधूना क्षेत्र की भटौली सहकारी समिति से एक हजार से ज्यादा किसान खाद खरीदते हैं। यहां पर शनिवार को सन्नाटा रहा। कुछ किसान समिति पर लौटे लेकिन यहां खाद न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। समिति के सचिव दीपेंद्र सिंह ने बताया कि एक दो दिन में खाद आ जाएगी। इसके बाद किसानों को मुहैया होगी।
-
समिति पर लगी लंबी भीड़
सीन-05)
फोटो-27एयूआरपी 14- सराय प्रथम सहकारी समिति पर लगी किसानों की कतारें। संवाद
शनिवार को बिधूना क्षेत्र की सराय प्रथम सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध होने की सूचना पर काफी संख्या में किसान पहुंचे। यहां पर किसानों की भीड़ इस कदर रही कि कतार लगानी पड़ी। बारी बारी किसानों के कागजात देखते हुए खाद का वितरण किया गया।
वर्जन
खाद की रैक आने के साथ ही आवंटन के मुकाबले समितियों व दुकानों पर खाद पहुंचाई जा रही है। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध हो इसे लेकर एक और रैक आ गई है।
-शैलेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद
फोटो-27एयूआरपी 10- सहकारी समिति अजीतमल में जड़ा ताला। संवाद