फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पावर हाउस के पैनल में खराबी, रात डेढ़ बजे बिजली गुल

Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- विद्युत उपकेंद्र का नजारा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शनिवार की रात पावर हाउस के पैनल में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शहर का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में हो गया।
विज्ञापन

गर्मी और उमस के बीच रात डेढ़ बजे बिजली गुल होने से लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। इस दौरान साढ़े नौ घंटे बिजली गुल रहने से लोग उमस से बेहाल हो गए।
रात डेढ़ बजे गई बिजली से तिलकनगर, ओमनगर, जमालशाह और सत्तेश्वर समेत कई मोहल्लों के परेशान रहे। लोगों को लगा कि कुछ ही देर में बिजली आ जाएगी। उधर, जैसे-जैसे समय बढ़ता गया लोग बेचैन हो गए। पूरी रात लोग घर के बाहर व छतों पर टहलते रहे। बिजली कार्यालय से भी लोगों को सही जवाब नहीं मिला।
सुबह होते ही पानी की किल्लत भी खड़ी हो गई। कई लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और समस्या की जानकारी ली। बाद में पता चला कि पावर हाउस के पैनल में दिक्कत आने से बिजली गुल है। रविवार सुबह 10 बजे के करीब मरम्मत कार्य पूरा होने पर बिजली बहाल हो सकी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण आए दिन ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के इस मौसम में रात भर बिजली गायब रहने से बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात सो नहीं सके। ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।- सुखवीर सिंह भदौरिया, गोविंद नगर

बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई समय तय नहीं है। रात भर बत्ती गुल रहने से सुबह पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ता है। - अमित मिश्रा, गोविंदनगर

आए दिन ओवरलोडिंग का बहाना बनाकर कटौती कर दी जाती है। विभाग को पहले से ही बुनियादी ढांचे और लोड मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए ताकि जनता परेशान न हो। - दिवाकर शुक्ला, सत्तेश्वर
-
बिजली विभाग के अधिकारी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हल्की सी खराबी आने पर भी घंटों तक बिजली गायब रहती है। कल रात हम सब बेहद परेशान रहे। - अजय, गोविंदनगर
विज्ञापन


पावर हाउस के पैनल में अचानक खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट की जानकारी मिलते ही इंजीनियरों की टीम ने रात में ही कार्य प्रारंभ कर दिया था। सुबह बिजली बहाल कर दिया गया है। - अजय यादव, उपखंड अधिकारी, विद्युत

फोटो-23- विद्युत उपकेंद्र का नजारा। संवाद

फोटो-23- विद्युत उपकेंद्र का नजारा। संवाद

फोटो-23- विद्युत उपकेंद्र का नजारा। संवाद

फोटो-23- विद्युत उपकेंद्र का नजारा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें