फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिता-पुत्र व पुत्री पर लाठी-डंडे से हमला, 11 पर केस

Mon, 11 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एक गांव में जून माह में लड़की से हुई छेड़छाड़ के विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र व पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट का वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं। दिबियापुर के गांव निवासी युवक आठ अगस्त को मजदूरी करने गया था। शाम को उसकी बेटी घर के बाहर कूड़ा फेंककर लौट रही थी। तभी पूर्व में हुए विवाद को लेकर कुछ लड़कों ने बेटी से मारपीट कर दी।
शाम को युवक मजदूरी कर लौटा तो गांव के कुछ लड़के घर पर लाठी-डंडे व रॉड लेकर गाली गलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी मोहित बाथम, आदित्य, करन, अर्जुन, राहुल व सूरज आदि ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। बचाने आई पुत्री और पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 25 जून को मोहित बाथम ने अपने साथियों के साथ पुत्री के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी। गांव के लोगों के आने से वह लोग भाग गए थे। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है।
उधर, सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुई है। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर 11 के खिलाफ गंभीर धाराओं व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें करन व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें