फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटी की शादी के दिन पिता ने खोया बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मौहारी गांव में बेटी की शादी के दौरान एक बेटे की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से शादी की सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शुक्रवार को यह घटना हुई, जब परिवार बेटी की शादी की रस्मों में व्यस्त था।
विज्ञापन

मौहारी निवासी प्रमोद नागर उर्फ राजू बीएसएफ कर्मी हैं। उनके बड़े बेटे विक्रम नागर एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। चार दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को विक्रम की बेटी की शादी गांव के ही एक अतिथि गृह में थी। सभी रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल थे और बारातियों का आदर सत्कार चल रहा था। इसी बीच विक्रम की मौत की खबर मिली, जिससे शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। रात नौ बजे अल्प समय में ही शादी की रस्मों को पूरा कर बेटी को विदा किया गया।
बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई प्रद्युम्न नागर मध्य प्रदेश में नौकरी करते हैं। बेटी की विदाई के बाद बहन को भाई की मौत की जानकारी मिली। जब वह वापस लौटी, तो भाई का शव देखकर बेसुध हो गई। पिता प्रमोद नागर और मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी नीतू पति के वियोग में बिलखती रही।
विज्ञापन

विक्रम अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। इनमें दो बड़े बेटे यश प्रताप और अभि प्रताप हैं। सबसे छोटा बेटा महज पांच माह का है। पिता को खोने वाले दोनों बड़े बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। एक ओर घर में बेटी के विवाह की शहनाइयां गूंज रही थीं। वहीं, दूसरी ओर बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे मौहारी गांव को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें