फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसानों ने कोतवाली में धरना देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के पुर्वा पट्टी में पानी की पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई को लेकन किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बिधूना कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर टंकी निर्माण कर रहे ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना सूचना व मापजोख किए जेसीबी से खोदाई करवाई गई। जिससे उनकी धान की फसल नष्ट हुई है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत ने बताया कि अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के पुर्वा पट्टी में पानी की टंकी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसका कार्य हर घर जल योजना के अधिकारी व ठेकेदार करवा रहे हैं। शानिवार को ठेकेदार व जन निगम के अधिकारियों ने किसान प्रेमनरायण, लालमल, मुंशीलाल, करन सिंह के खेतों में जबरदस्ती बुलडोजर चलाकर खेतों में खड़ी धान की फसल नष्ट करवा दी।
विज्ञापन

किसानों की बिना मौजूदगी में किसानों खेतों की खोदाई कर फसल बर्बाद कर दी गई। किसान लालमन के बताया कि उनकी जमीन पुर्वा पट्टी व जागू की सीमा के बीच में पड़ती है। खेत के पास से लगभग 50 वर्ष पुराना चकरोड भी निकला है। अधिकारियों व ठेकेदारों ने चकरोड किनारे पाइप लाइन की नाली न खोद कर उसके बीच खेत से नाली खोद दी गई।
किसानों ने जल निगम के अधिकारी व ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने किसानों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करवाया। देर रात तक थाना में किसान डटे रहे। मामले में शनिवार को नायब तहसीलदार बिधूना पीयूष शाहू व क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद ने स्थलीय निरीक्षण किया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि नाली तय स्थान पर ही खोदी गई है।
विज्ञापन


महिला किसान दिवस हुआ आयोजित
फफूंद।
किसान कल्याण केंद्र भाग्यनगर में रविवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा व भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांति मिश्रा उपस्थित रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मातृशक्ति के कार्यों की सराहना की और उनकी जिम्मेदारियों पर विशेष बल दिया। कहा कि मातृशक्ति के बिना कोई कार्य संभव नहीं है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांति मिश्रा ने मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए नवीन सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि रमेश बाबू पाल ने कृषि के महत्व के वारे में विस्तृत जानकारी ददी। एसडीओ कृषि हिमांशू रंजन व सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा प्रवीण शुक्ला ने कृषि रक्षा यंत्र एवं बखारी के बारे में मातृशक्ति को विस्तार से अवगत कराया। सहायक तकनीकी प्रबंधक निशान चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें