सहार।
थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर में रविवार शाम रामऔतार (60) दूध लेकर डेयरी जा रहे थे। सड़क पार करते समय बाइक से टकरा गए। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रौंदापुर निवासी बब्लू राजपूत अपने पुत्र अविनेंद्र के साथ बाइक से बराऊ गए थे। लौटते समय उनकी बाइक से रामऔतार की टक्कर हो गई। हादसे में रामऔतार व बब्लू बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां से दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सहार थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)