फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी छोड़े जाने की किसानों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। तहसील अजीतमल क्षेत्र के अधिकांश किसान जहां धान की पैदावार करते हैं, वही कुछ किसान सिर्फ क्षेत्र से होकर निकली भोगनीपुर प्रखंड की रामगंगा कैनाल नहर के पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

पानी का दूसरा कोई सहारा नहीं है तो तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर, बरैला, शाहपुर, रजपुरा, गढ़िया, लालपुर आदि के करीब आधा सैकड़ा गांव के किसानों की धान की फसल सूख रही है और अगर समय पर फसल को पानी न मिला तो धान का उत्पादन सही न होने पर किसान आर्थिक तौर पर बर्बाद हो जाएगा। क्षेत्र के किसान वासुदेव, राघवेंद्र दुबे, सूर्यप्रताप दुबे, रामकुमार, प्रदीप कुमार, श्यामबाबू समेत दर्जनों किसानों ने सामूहिक सीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र लिखकर पोर्टल के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजकर नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। किसानों ने बताया कि इस सीजन में नहर में लगातार पानी चलता था, जिससे धान की सिंचाई होती थी। लेकिन इस बार नहर में पानी न आने से उनकी धान की फसल सूख रही है। अगर समय पर पानी नहीं मिला तो फसल आधी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें