फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को क्यारियों वाली खेत करनी होगी: एसपी सिंह बघेल

Wed, 06 Jun 2018 11:56 PM IST
auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिस हिसाब से देश की जनसंख्या बढ़ रही है, उससे तो लगता है कि भविष्य में देश में क्यारियों वाली खेती होगी। किसान परंपरागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करना शुरू कर दें। भारतीय किसान संघ के जिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ये बातें कहीं।
नारायणी मंडपम में सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि आरोप लगता है कि भाजपा व्यापारियों की पार्टी है। अगर मान भी लें कि ऐसा है तो यदि व्यापारियों को मालदार बनाना है तो किसानों कोखुशहाल रखना ही पड़ेगा। देश की 70 प्रतिशत आबादी खेती करती है। जब खेती अच्छी होगी तभी बाजार में जाकर खरीदारी करेगा। व्यापारी तभी मालदार और संतुष्ट हो पाएगा। बताया कि एक दिन अखबार में उन्होंने पढ़ा कि प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है कि देश के किसान की आय दोगुनी हो। तब उन्होंने सोचा कि उत्पादन दोगुना होगा नहीं और समर्थन मूल्य में इतनी बढ़ोत्तरी होती नहीं तो आखिरकार किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी। प्रधानमंत्री जी ने डरते डरते किसानों की आय दो गुना होने की बात कही होगी लेकिन मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि यदि किसान परंपरागत खेती के साथ वैज्ञानिक तरीकों से खेती करें और खेती के साथ साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स पालन, मधुमक्खी पालन, सुअर पालन करने लगें तो आय पांच गुना से कम नहीं होगी। कहा कि भविष्य में ऐसा समय आएगा, जब बंटवारा होते होते इतनी भी जमीन नहीं बचेगी कि जुताई के लिए खेत में घुसा ट्रैक्टर मुड़ भी सकेगा। क्यारियों वाली खेती होगी। उन्होंने अभी से किसानों को चेत जाने की जरूरत पर बल दिया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन विभा तिवारी ने की। विधायक लाखन सिंह राजपूत, विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, प्रांतीय मंत्री डा.सर्वेश सिंह भदौरिया, प्रांतीय महिला संयोजित सुशीला राजावत, जिलाध्यक्ष डा.अनिल कुमार गौर, जिलामहामंत्री श्रीराम मिश्रा, शिवनंदन सिंह भदौरिया, श्रीमन नारायण तिवारी, ललिता दिवाकर, जिलामंत्री चंद्रकांती मिश्रा, सभासद प्रमोद बघेल, प्रमोद राजपूत, हरिवीर सिंह सेंगर, सर्वेश सिंह भदौरिया, राजेश पांडेय, देवेंद्र सिंह आदि समेत खासी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक गणों ने केबिनेट मंत्री को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------

सिद्धांतविहीन गठबंधन परेशानी पैदा करते हैं
दिबियापुर। एसपी सिंह बघेल ने कैराना उपचुनाव में हार पर कहा कि ये उपचुनाव था और सपा, बसपा, कांग्रेस समेत तमाम दल एक होे गए थे। भाजपा फिर भी कम अंतर से हारी है। इतिहास उठा कर देख लीजिए चाहे इंदिरा जी के समय का गठबंधन हो या फिर पिछले हुए कई गठबंधन, बिना सिद्धांतों के हुए गठबंधन कभी नहीं चले। कैराना उपचुनाव की बात करें तो एक पहलवान से जब चार पहलवान लड़ेंगे तो एक पहलवान को परेशानी हो सकती है। बेमेल गठबंधन हो रहा है। ऐसे लोग इकट्ठा होकर परेशानी पैदा करते हैं। लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद 77 में इकट्ठा हुआ बेमेल गठबंधन 80 तक नहीं चला, 89 वाला 91 तक, 96 वाला 98 तक नहीं चला। सिद्धांत विहीन गठबंधन परेशान अवश्य करता है। दावा किया कि जनरल इलेक्शन राष्ट्रीय मुद्दों पर होंगे और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए नहरों की सफाई कराई जा रही है। हालांकि उन्होंने पानी की कमी की बात स्वीकारी।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें