ब्लाक में धरना प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी बीज केंद्र पर ताला लटक रहा है। ऐसे में बीज न मिलने से परेशान किसानों ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद भी यहां कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। किसानों ने कहा कि अगर बीज न मिला तो अफसरों का घेराव करेंगे।
ब्लाक अछल्दा के वैसोली पंचायत में स्थित किसान बीज केंद्र अक्सर बंद रहता है। इस समय किसानों को उर्द व मूंग के बीज की जरूरत है। केंद्र बंद होने से किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है। इससे यह परेशान हैं। इन्हें केंद्र से मायूस होकर लौटना पड़ता है। गुरुवार को किसानों का धैर्य टूट गया।
इन्होंने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि 20 तारीख को कुछ किसानों को बीज बांटा गया था। तब से केंद्र पर ताला लटका है। सभी किसानों का इस केंद्र पर पंजीकरण है। किसानों के घंटों घरना प्रदर्शन के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बीज नहीं मिला तो अफसरों का घेराव करेंगे।
इस दौरान किसान श्याम सिंह, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण, अशोक कुमार, पप्पू सिंह, संतोष सिंह, अनिल कुमार, रामजीत, अभिषेक , रणवीर, हरि सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।