फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसानों ने चंदा जोड़ा, गोवंशों को गोशाला छोड़ा

Sun, 11 Jan 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25-प्लॉट में एकत्र किए गए आवारा गोवंश।संवाद
विज्ञापन
अयाना। ग्राम पंचायत ऐमा सेंगनपुर के किसानों ने अन्ना गोवंशों से अपनी गेहूं की फसल बचाने के लिए अनोखा कदम उठाया। कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की। किसानों ने पहले गोवंश एक खाली प्लॉट में एकत्र किए फिर वाहनों से उन्हें गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोके दुबे, छोटू त्रिपाठी, रविकांत और वैभव सहित कई किसानों ने मिलकर लगभग 28 गोवंशों को पकड़कर खाली प्लॉट में एकत्र किया। इसके बाद वाहनों से उन्हें सिखरना गोशाला में पहुंचा दिया। किसानों ने बताया कि अन्ना गोवंशों के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही थी।
किसानों ने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने अपनी समस्या का हल खुद निकालने का फैसला किया। गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लोडर का खर्च निकालने के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि ठंड में गोवंश को सहारा भी मिल जाएगा और उनकी फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी। इस मामले में बीडीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि किसान अन्ना मवेशियों को गोशाला में संरक्षित करवा सकते हैं। ग्राम प्रधान व सचिव के स्तर से गोवंशों को संरक्षित न करवाए जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें