फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मरणासन्न कर बदमाशों ने लूटा ट्रैक्टर

Sun, 29 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात इकदिल स्थित कोल्ड स्टोरेज में आलू रखकर लौट रहे किसान से मारपीट कर डीसीएम सवार अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर लूट लिया। सुबह बेहोशी हालत में मिले किसान को लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीमा विवाद में फंस जाने के कारण तीन थानों की पुलिस ने घंटों लूट के शिकार पीड़ित की सुध नहीं ली। बाद में अजीतमल कोतवाली में पीड़ित किसान ने अपनी तहरीर दी है।


मोहम्मदाबाद, अछल्दा निवासी शालू पुत्र दिवारी लाल शुक्ला अपने ट्रैक्टर से आलू रखने इकदिल स्थित पवन कोल्ड स्टोरेज गया था। शुक्रवार रात वह आलू रखकर वापस गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रहे डीसीएम सवार बदमाशों ने भिटारी के निकट ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया और शालू से मारपीट करने लगे। बदमाश शालू को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले।

 
स्थानीय राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन बकेवर, अछल्दा व अजीतमल पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसके चलते पीड़ित कई घंटे तक अस्पताल नहीं पहुंच सका।

इधर हालत बिगड़ती देख बेहोश शालू को अहेरीपुर के निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पीड़ित ने अजीतमल थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें