फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशालाओं में बंद मवेशियों के लिए किसान दान दे रहे भूसा

Mon, 24 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं अस्थायी गोशालाओं के लिए ब्लॉक के कर्मचारी किसानों से संपर्क कर मवेशियों के लिए भूसा दान करने को प्रेरित कर रहे हैं। इस पर किसान भी मवेशियों का पेट भरने के लिए भूसा दान देकर पुण्य कमा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गंगदासपुर निवासी किसान शिवकुमार तिवारी ने जहां 15 क्विंटल भूसा दान दिया तो हैदरपुर के किसान संतोष तिवारी ने 40 क्विंटल भूसा गोशालाओं में मौजूद मवेशियों का पेट भरने के लिए भिजवाया।
ब्लॉक अजीतमल के एडीओ एजी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग के दिनेश कुमार एवं प्रवीन कुमार अन्य सहकर्मियों के साथ मवेशियों को भूखा मरने से बचाने के लिए किसानों से भूसा दान लेने की मुहिम शुरू की। इसके चलते अभी तक 55 क्विंटल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त हो चुका है। जिसे अमावता गोशाला में भिजवा दिया गया है। कहा कि उनकी मुहिम जारी है। ऐसे और किसानों से भूसा दान करने को लेकर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें