औरैया। सोमवार को यूपी सरकार के जारी हुए बजट में खास तौर पर वृद्ध किसानों की सुध ली गई। किसानों ने इसे खूब सराहा। सरकार के इस फैसले को लेकर सराहना करते हुए बुढ़ापे की आर्थिक दिक्कतों से पार करने वाला बताया गया। किसान इसे लेकर काफी खुशी नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बजट पेश करने वाले मंत्री सुरेश खन्ना का भी आभार जताया गया।
-
क्या बोले किसान
-
फोटो05एयूआरपी 22 -श्रीगोपाल मिश्रा। संवाद
‘यूपी सरकार का बजट सराहनीय है। किसान हितों की इसमें रक्षा की गई है। किसान सम्मान निधि के बाद यह पेंशन स्कीम वृद्धावस्था में भरण-पोषण के लिए काफी काम आएगी।’-श्रीगोपाल मिश्रा, सारी
फोटो05एयूआरपी 23- नरेश कुमार। संवाद
‘तीन हजार रुपये प्रतिमाह बुढ़ापे के समय किसानों को काफी मददगार होंगे। जब किसान मेहनत कर पाने में अक्षम हो जाते हैं तो उनके लिए यह पेंशन स्कीम बुढ़ापे को ठीक-ठाक काटने का जरिया बनेगी।’-नरेश कुमार, सहायल
-
फोटो05एयूआरपी 24- सोवरन सिंह। संवाद
‘खेती बाड़ी में प्राकृतिक आपदा से लेकर लागत व तमाम तरह की दुश्वारियों से अक्सर घाटा होता रहता है। बुढ़ापे में किसान मेहनत करने लायक भी नहीं रहता है, ऐसे में पेंशन स्कीम वृद्ध किसानों के लिए काफी मददगार होगी।’-सोवरन सिंह, शिबूपुर
-
फोटो05एयूआरपी 25-विपिन राजपूत। संवाद
‘बजट में किसानों को ट्यूबवेल के बिजली बिल से मुक्ति देने को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया है। जबकि सरकार की ओर से इसकी घोषणा पूर्व में कर दी गई थी। किसानों के अब भी बिजली के बिल आ रहे हैं। इसे लेकर सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए थी। खाद-बीज से लेकर तमाम बुनियादी खामियों को दूर करना चाहिए। जिन्हें लेकर बजट में कुछ विशेष नहीं दिख रहा है।’-विपिन राजपूत, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकैत संघ)