औरैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए 24 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना का लाभ किसानों को दिया जाएगा। यह जानकारी सीडीओ अनिल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत उन सभी लाभार्थियों को लाभ दिया जाना है, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की सुविधा नहीं है। उनके लिए 24 अप्रैल से एक मई तक सात दिनों का विशेष अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अभियान के दौरान योजना के लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंकों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र खसरा-खतौनी के साथ, अपनी बैंक शाखा में जमा करके सस्ती दर पर लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही जिन पीएम किसान लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बना और कार्ड जारी हो चुका है। वह भी ऋण के लिए अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।