फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या दूर करेगा फार्मर पोर्टल

Sun, 22 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याएं हल करने और उनको खेती के टिप्स देने के लिए फार्मर पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसमें प्रगतिशील किसानों की सारी जानकारी भी दी जाएगी। किसान पोर्टल से प्रगतिशील किसानों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे भी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने जिले भर के प्रगतिशील किसानों को सूचीबद्ध करने का कार्य शुरू कर दिया है। कृषि विभाग प्रत्येक गांव के 50-50 प्रगतिशील किसानों को चयनित कर उनका मोबाइल नंबर फीड कर रहा है। जिले की 441 ग्राम पंचायतों के प्रगतिशील किसानों की ऑन लाइन फीडिंग होने के बाद कृषि विभाग फार्मर पोर्टल के जरिये किसानों को मौसम आधारित फसलों की जानकारी देगा।

फसल को खरपतवार, कीड़ों, मकौड़ों अथवा रोगों से बचाने के लिए भी सुझाव देगा। कृषक योजनाओं की एसएमएस के जरिए किसानों को जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि विभाग ने उक्त योजना के तहत 1100 प्रगतिशील किसानों का डाटा ऑन लाइन कर दिया है।
विज्ञापन


फार्मर पोर्टल योजना किसानों को सीधे तौर पर हाईटेक खेती से जोड़ने का माध्यम साबित होगी। विभाग की ओर से प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें 22 हजार किसानों को सूचीबद्ध करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण के बाद जनपद भर के सभी किसानों को फार्मर पोर्टल योजना से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. बनारसी यादव, डीडी कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें