फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पार करते समय वाहन ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Mon, 15 Jun 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-02-भूरा यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजन में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

गांव बेला निवासी भूरा यादव (50) किसान थे। रविवार सुबह कानपुर रोड पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को कन्नौज के कस्बा तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में परिजन से पूछताछ की। इसके बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भूरा यादव के परिवार में पत्नी उमा देवी, 19 वर्षीय बेटा अमित और नौ वर्षीय बेटी रौनक है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02-भूरा यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें