फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान घायल

Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव कैजरी के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे एक किसान मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। परिवार में हुए विवाद के बाद वह घर से निकले थे।
विज्ञापन

आरपीएफ ने परिजनों की मदद से उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सहायल के गांव बादशाहपुर छौंक निवासी 50 वर्षीय महेंद्र स्वरूप किसान हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत पर जाने की बात कर वह घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की मगर कहीं पता न चला।
शनिवार सुबह पाता-कैजरी के बीच रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1101 के बीच महेंद्र घायल हालत में पड़े मिले। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कर्मी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहां ट्रैकमैन सतेंद्र यादव की मदद से उन्हें ट्रैक से हटाकर किनारे किया।
विज्ञापन

इस बीच परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल किसान को दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. सहूद अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। बड़े भाई बृजेंद्र स्वरूप उन्हें कानपुर ले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गए थे। आरपीएफ थाना फफूंद प्रभारी निरीक्षक एनके यादव ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया था। किसान मालगाड़ी की चपेट में आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें