फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुर्ता फंसने से बस के नीचे आए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बस से उतरने के दौरान किसान का कुर्ता फंसने वह टायर के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल को सीएचसी ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाने के बाद उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी बढिन निवासी करण सिंह (70) रविवार सुबह खुजली की दवा लेने बिधूना कस्बा गए थे। दोपहर करीब तीन बजे बस से वह वापस आ रहे थे। गांव के पास बढिन मोड पर उतरने के दौरान कुर्ता बस में फंस गया। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे वह टायर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर हरपाल सिंह घायल हो सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। किसान के तीनों बेटे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। पत्नी मुन्नी देवी की दो जुलाई को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें