फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत से गिरकर किसान की मौत, परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुजान सिंह में बुधवार को एक किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर सुजान सिंह निवासी जवाहर लाल (60) किसान करता था। बुधवार की सुबह वह छत पर चढ़कर वहां तितर-बितर रखी हुई लकड़ियों को ठीक से रख रहा था। इसी दौरान छत से पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। चीख की आवाज सुन घर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में परिजन किसान को लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शासन से मदद दिलाए जाने की मांग की। इधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि किसान के बेटों संतोष व श्रीपाल की ओर से दी गई सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार जीतेश वर्मा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। आर्थिक मदद दिलाए जाने के लिए जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें