फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। कन्नौज मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औरैया-कन्नौज मार्ग पर स्थित गांव पुरवा तरा के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार प्रदीप कुमार निवासी पैंदाबाद थाना कन्नौज को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने प्रदीप को सीएचसी सहार पहुंचाया। जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना के बाद चालक मौके से टेंपो छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी प्रदीप के परिजनों को दी। इधर परिजनों ने बताया कि प्रदीप बुधवार की सुबह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढरकन के मजरा उदईपुर निवासी बहन सावित्री देवी के घर जा रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट लगी थी। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें