फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, पुलिस पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसडीएम, सीओ व अन्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के गांव अमावता में रविवार को संदिग्ध हालात में किसान की घर में मौत हो गई। परिजनों का कहना है मारपीट के मामले में भाई के जेल जाने के बाद पुलिस ने उस पर वसूली का दबाव बना धमकी दी थी। इसके बाद से किसान दहशत में था। मृतक के परिजनों ने सीएचसी के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव अमावता निवासी किसान संग्राम सिंह (40) घर में सो रहा था। शाम को उसे अचेत देखकर परिजन ग्रामीणों के साथ उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संग्राम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल परिसर में रखकर मलगवां चौकी इंचार्ज व उनकी टीम पर वसूली का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम रमापति, सीओ कमलेश पांडेय, प्रभारी कोतवाली एसआई सुरजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह को मारपीट के मामले में पुलिस ने जेल भेजा है।
मलगवां चौकी इंचार्ज व चौकी के सिपाही संग्राम सिंह पर रुपये की वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। उसे मारपीट के मामले में जेल भेजने की धमकी भी दी थी। चौकी इंचार्ज और संग्राम सिंह की बहस भी हुई थी। इसके बाद से संग्राम दहशत में था। परिजनों ने मलगवां चौकी इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज करने और चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की। घटना की जानकारी पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, अमावता प्रधान भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें